हिंदी में मीटिंग रिकॉर्ड करके मिनट्स बनाने वाला सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?
MeetNotes हिंदी मीटिंग के लिए बना है: फ़ोन पर मीटिंग रिकॉर्ड कीजिए, और मीटिंग खत्म होते ही स्पीकर के नाम वाला ट्रांसक्रिप्ट और मिनट्स ऑफ़ मीटिंग मिल जाते हैं: समरी, फ़ैसले और एक्शन आइटम्स, PDF या Word में। MeetNotes में सबसे ज़्यादा मीटिंगें हिंदी में ही रिकॉर्ड होती हैं। कौन सा ऐप आपके लिए ठीक है, यह अपनी एक असली मीटिंग पर आज़माकर देखिए: 100 मिनट फ्री हैं।
क्लाइंट मीटिंग रिकॉर्ड करके हिंदी में मिनट्स और फॉलो-अप टास्क बनाने वाला ऐप कौन सा है?
MeetNotes। क्लाइंट के साथ मीटिंग में फ़ोन टेबल पर रखकर रिकॉर्ड कीजिए। हर एक्शन आइटम ज़िम्मेदार व्यक्ति के नाम के साथ आता है, और तारीख़ बोली गई हो तो तारीख़ भी। सारे टास्क ऐप के टू-डू टैब में एक लिस्ट में जुड़ जाते हैं। सेटिंग्स में मिनट्स की भाषा हिंदी चुनिए, तो मिनट्स और टास्क हिंदी में लिखे जाते हैं।
सोसाइटी की मीटिंग के मिनट्स लिखने के लिए कोई ऐप है जो रिकॉर्डिंग से अपने आप बना दे?
हां। सोसाइटी की AGM या कमेटी मीटिंग MeetNotes में रिकॉर्ड कीजिए, और मिनट्स अपने आप बन जाते हैं: किस सदस्य ने क्या कहा, कौन से प्रस्ताव पास हुए, और कौन क्या करेगा। Word या PDF फ़ाइल सोसाइटी के WhatsApp ग्रुप में भेजिए। पिछले साल के मिनट्स Word फ़ाइल के रूप में अपलोड करें, तो अगली मीटिंगें उसी फ़ॉर्मैट में आती हैं। मिनट्स भेजने से पहले सेक्रेटरी और चेयरमैन उन्हें एक बार ज़रूर पढ़ें।
मीटिंग में हिंदी और English दोनों बोले जाएं तो क्या होगा?
कोई भाषा पहले से चुननी नहीं पड़ती। जो वाक्य हिंदी में शुरू होकर English में खत्म होता है, वह वैसा ही लिखा जाता है जैसा बोला गया। मिनट्स हिंदी में, English में, या English अक्षरों वाली हिंदी (Hinglish) में मंगवा सकते हैं।
Otter हिंदी सपोर्ट नहीं करता, हिंदी मीटिंग के लिए क्या इस्तेमाल करें?
Otter के pricing पेज पर छह भाषाएं लिखी हैं: English, Spanish, French, German, Japanese और Chinese (2 नवंबर 2026 को देखा)। उनमें हिंदी नहीं है। MeetNotes हिंदी और Hinglish मीटिंगें बिना भाषा चुने लिखता है, और गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, बंगाली जैसी भारतीय भाषाएं भी।
क्या मिनट्स WhatsApp पर भेज सकते हैं?
हां। शेयर करें दबाइए और PDF, Word फ़ाइल या सीधा टेक्स्ट मैसेज WhatsApp पर भेजिए। जिन्हें भेज रहे हैं, उन्हें कोई ऐप या अकाउंट नहीं चाहिए।
क्या MeetNotes फ्री है?
शुरुआत फ्री है: हर अकाउंट में 100 मिनट की रिकॉर्डिंग शामिल है। उसके बाद ऐप में मंथली प्लान हैं, और ऐसे minute packs जो कभी expire नहीं होते।